संभवम् IAS ने स्कॉलरशिप 2025 का किया शुभारंभ; राष्ट्र-निर्माण के मिशन को जारी रखने का संकल्प

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को सशक्त बनाने के अपने मिशन को जारी रखते हुए, प्रतिष्ठित सामाजिक पहल संभवम् IAS ने आज अपने बहुप्रतीक्षित “संभवम् स्कॉलरशिप 2025” का शुभारंभ किया। यह स्कॉलरशिप कार्यक्रम देश भर के उन हजारों छात्रों के लिए आशा की किरण है जो वित्तीय बाधाओं के कारण उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग तक नहीं पहुंच पाते हैं।

गायत्री परिवार के सेवा-भाव से जन्मे, दीया दिल्ली फाउंडेशन के माध्यम से संभवम् ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को सिविल सेवा के क्षेत्र में एक अग्रणी मंच के रूप में स्थापित किया है। अपने अनूठे, मूल्य-आधारित शिक्षण मॉडल के माध्यम से, 10 हज़ार से ज्यादा अभ्यर्थियों को शिक्षण के माध्यम से उनके जीवन को बदला है। इस पहल ने 100 से अधिक छात्रों को यूपीएससी और राज्य स्तरीय सिविल सेवाओं में सफलतापूर्वक चयनित होने में मदद की है। यह इसे देश के सबसे प्रभावशाली गैर-लाभकारी शैक्षिक कार्यक्रमों में से एक बनाता है।

संभवम् के निदेशक, अनिल श्रीवास्तव, ने बताया, “संभवम् सिर्फ एक कोचिंग संस्थान नहीं है; यह एक आंदोलन है। हमारा लक्ष्य सिर्फ टॉपर्स बनाना नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र निर्माण और युग निर्माण’ के लिए ऐसे नैतिक और सहानुभूतिपूर्ण लीडर्स को तैयार करना है जो एक नए भारत का निर्माण करेंगे। स्कॉलरशिप 2025 इसी मिशन को आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प है। इनका कहना है की समाज को ऐसे प्रोग्राम की बहुत जरूरत है और सोशल मीडिया और प्रभावी लोगों को इसे जरूरतमन्द तक पहुचाने के लिए आगे आना चाहिए।”

संभवम् स्कॉलरशिप 2025 के तहत, छात्रों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित छात्रों को संभवम् के प्रतिष्ठित ऑनलाइन IAS कार्यक्रम के लिए 100 % तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिसमें शीर्ष शिक्षकों द्वारा कक्षाएं, व्यक्तिगत मेंटरशिप और समग्र व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। चयनित सिविल सेवकों द्वारा विशिष्ठ मार्गदर्शन भी मिलेगा।

पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.sambhavamis.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की संभवम् IAS एक मिशन-संचालित पहल है जिसका उद्देश्य भारत के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को सिविल सेवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली तैयारी प्रदान करना है। इस प्रोग्राम को जरूरतमन्द तक पहुँचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेता सोनू सूद की अहम भूमिका रही हैं। “आओ करें राष्ट्र निर्माण” के अपने मार्गदर्शक सिद्धांत के साथ, यह पहल देश के भविष्य के लीडर्स को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top