5 वीं और 8 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से, घोषित हुआ टाइम टेबल।

This image has an empty alt attribute; its file name is mygov_15033832091701-edited.jpg

मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने वार्षिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिए हैं। जिसमें 5 वीं और 8 वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी जो की 14 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 11:30 तक होगी जिसमें सरकारी एवं निजी दोनों ही विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

घोषित टाइम टेबल के अनुसार 5 वीं की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी और 8 वीं की परीक्षा 14 मार्च तक चलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया टेबल निम्न है-

दिनांकविषय ( कक्षा 5)विषय ( कक्षा 8)
6 मार्च हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी (प्रथम भाषा)
7 मार्च गणित गणित
11 मार्च अंग्रेजी या हिन्दी (द्वितीय भाषा)अंग्रेजी या हिन्दी (द्वितीय भाषा)
12 मार्च पर्यावरण अध्ययन विज्ञान
13 मार्च अतिरिक्त भाषा तृतीय भाषा संस्कृत
14 मार्च सामाजिक विज्ञान

Leave a comment