आज से MPPSC 2024 के लिए भरा जाएगा फॉर्म: जानिए पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 30 दिसम्बर 2023 को MPPSC Civil Services Examination 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें रिक्तियों की कुल संख्या 88 थी। राज्य सेवा के लिए 60 तथा वन सेवा के लिए 28 पदों के लिए mppsc 2024 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 19 जनवरी 2024 से लेकर 18 फरवरी 2024 तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगें। विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए राज्य और वन सेवा का नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

mppsc 2024 की प्रारम्भिक परीक्षा 28 अप्रैल 2024, रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसका admit card 20 अप्रैल 2024 को आयोग की वेबसाईट में प्राप्त हो सकेगा।

आप online ही अपना फॉर्म mppsc के आधिकारिक वेबसाईट www.mppsc.gov.in के माध्यम से भर सकते हैं। आपको बता दें की इस बार फिर mppsc के पाठ्यक्रम में बदलाव हुआ है। नया पाठ्यक्रम डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a comment