पुष्पेन्द्र कुमार तिवारी को पी-एच.डी. की उपाधि मिली

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा द्वारा पुष्पेन्द्र कुमार तिवारी (ग्राम/पोस्ट लोही, तहसील हुजूर जिला रीवा (म.प्र.) को भू-विज्ञान विषय में पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। पुष्पेन्द्र तिवारी ने हाइड्रोजियोलाॅजिकल स्टडी ऑफ बिछिया रिवर सब-बेसिन, रीवा डिस्ट्रिक्ट, मध्यप्रदेश, इंडिया शीर्षक में अपना शोधकार्य किया है। इन्होंने अपना शोधकार्य डाॅ. रवीन्द्र नाथ तिवारी, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, भू-विज्ञान विभाग, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा (म.प्र.) के निर्देशन में पूर्ण किया। पुष्पेन्द्र तिवारी द्वारा वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुये बिछिया नदी के भौमजल गुणवत्ता एवं जल प्रबंधन पर गहनतापूर्वक एवं सूक्ष्म शोध कार्य किया गया है। शोध में पुष्पेन्द्र तिवारी द्वारा जल प्रबंधन हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं, जोे निश्चित रूप से जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

इस उपलब्धि पर भू-विज्ञान विभाग के डाॅ. डी.पी. दुबे से.नि. प्राध्यापक भू-विज्ञान, डाॅ. ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, डाॅ. उमेश मिश्रा, डाॅ. संदीप शुक्ला, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. यश कुमार सिंह, डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, डाॅ. लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top